कुछ ही दिन हुए मुझे चिट्ठा जगत में प्रवेश के , इसलिए बहुत तरह की बातों से अनजान हूं , इससे संबंधित जानकारी देनेवाला भी कोई मेरे आसपास नहीं है। एच टी एम एल की थोड़ी-बहुत मुझे है , इसलिए मैं खुद ही कुछ न कुछ सीखने की कोिशश में लगी रहती हूं। दो-चार दिन पूर्व चिट्ठा पोस्ट करते वक्त मैंने पाया कि इस चिट्ठे का दूसरा पैराग्राफ देखने में सुंदर और पढ़ने में सुविधाजनक लग रहा है , जबकि अन्य पूरे लेख बिल्कुल सामान्य लिखे हुए हैं। कारण ढूंढ़ते हुए मैने कई प्रयोग किए और तब बात समझ में आयी। वास्तव में नए-नए प्रयोग करने की आदत के अपने स्वभाव के कारण कुछ दिन पहले मैं एच टी एम एल कोड में चली गयी थी और पैराग्राफ चैंज करने के लिए उसमें <p> और </p> कोड डाला था। कुछ देर पश्चात् पहले पैराग्राफ में इसे डालने की जरुरत न समझते हुए <p> को काट दिया था , पर इसी के अंत में लिखे </p> को काटना भूल गयी। इससे दूसरे पैराग्राफ के आरंभ में </p> और <p> बन गया , जिसके कारण इस पैराग्राफ के अक्षर इतने अलग-अलग और सुंदर हो गए थें। अब इस कोड का क्या अर्थ , यह तो एच टी एम एल के विशेषज्ञ ही जानते होंगे , पर मुझे अपने पाठकों को अपने ब्लॉग के पोस्टों को स्पष्ट दिखा पाने का फॉमूZला मिल गया , जिसका मैं उस दिन से लागातार प्रयोग कर रही हूं। आप भी अवश्य आजमाइए ।
एक भूल , जिसने शब्दों को सुंदर बनाया……
December 2, 2007 by संगीता पुरी
Posted in तकनीकी | 1 Comment
One Response
Leave a Reply
-
Can not see Hindi ?
Go to view, then go to encoding and click on Unicode UTF-8. If still Hindi is not visible, visit this or that page.
-
Read in your own script
-
गत्यात्मक ज्योतिष : एक परिचय
भारत के बहुत सारे लोगों को शायद इस बात का ज्ञान भी न हो कि विगत कुछ वर्षों में उनके अपने देश में ज्योतिष की एक नई शाखा का विकास हुआ है , जिसके आधार पर वैज्ञानिक ढंग से की जानेवाली सटीक तिथियुक्त भविष्यवाणी न सिर्फ जिज्ञासु बुfद्धजीवी वर्ग के मध्य चर्चा का विषय बनीं हुई है, वरन् सिर्फ जन्म-तिथि , जन्म.समय और जन्मस्थान मात्र की जानकारी से जातक के पूरे जीवन के उतार.चढ़ाव का लेखाचित्र बहुत कुछ सोंचने को भी बाध्य करती है। सबसे पहले दिल्ली से प्रकाfशत होनेवाली पत्रिका `बाबाजी´ के अंग्रजी और हिन्दी दोनो के ही 1994-1995-1996 के विभिन्न अंकों तथा ज्योतिष धाम के कई अंकों में `गत्यात्मक ज्योतिष´ को ज्योतिष के बुfद्धजीवी वर्ग के सम्मुख रखा गया था। जनसामान्य की जिज्ञासा को देखते हुए 1997 में दिल्ली के एक प्रकाशक `अजय बुक सर्विस´ के द्वारा इसपर आधारित पुस्तक `गत्यात्मक दशा पद्धति : ग्रहों का प्रभाव´ पहले परिचय के रुप में पाठकों को पेश की गयी। इस पुस्तक का प्राक्कथन लिखते हुए रॉची कॉलेज के भूतपूर्व प्राचार्य डॉ विश्वंभर नाथ पांडेयजी ने `गत्यात्मक दशा पद्धति की प्रशंसा की और उसके शीघ्र ही देश-विदेश में चर्चित होने की कामना करते हुए हमें जो आशीर्वचन दिया था , वह इस पुस्तक के प्रथम और द्वितीय संस्करण के प्रकाfशत होते ही पूर्ण होता दिखाई पड़ा। इस पुस्तक की लोकप्रियता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि शीघ्र ही 1999 में इस पुस्तक का द्वितीय संस्करण प्रकाfशत करवाना पड़ा।
पुस्तक के प्रकाशन के पश्चात् हर जगह `गत्यात्मक ज्योतिष´ चर्चा का विषय बना रहा। कादfम्बनी पत्रिका के नवम्बर 1999 के अंक में श्री महेन्द्र महर्षि जी के द्वारा इस सिद्धांत को प्रस्तुत किया गया। जैन टी वी के प्रिया गोल्ड यूचर प्रोग्राम में भी इस पद्धति की चर्चा-परिचर्चा हुई। दिल्ली के बहुत से समाचार पत्रों में भी इस पद्धति पर आधारित लेख प्रकाfशत होते रहें। रॉची दूरदशZन , रॉची द्वारा भी पिछले वर्ष श्री विद्यासागर महथा जी से इंटरव्यू लेते हुए इस सिद्धांत की जानकारी जनसामान्य को दी .
-
गत्यात्मक ज्योतिष के जनक
`गत्यात्मक ज्योतिष´ की चर्चा के साथ ही साथ इसका प्रतिपादन करनेवाले वैज्ञानिक ज्योतिषी श्री विद्यासागर महथा का परिचय आवश्यक होगा , जिनका वैज्ञानिक दृिष्टकोण ही इस वैज्ञानिक ज्योतिष के जन्म का कारण बना। महथाजी का जन्म 15 जुलाई 1939 को झारखंड के बोकारो जिले में स्थित पेटरवार ग्राम में हुआ। एक प्रतिभावान विद्यार्थी के रुप में मशहूर महथाजी रॉची कॉलेज , रॉची में बी एस सी करते हुए अपने एस्टोनोमी पेपर के ग्रह नक्षत्रों में इतने रम गए कि ग्रह नक्षत्रों की चाल और उनका पृथ्वी के जड़-चेतन पर पड़नेवाले प्रभाव को जानने की उत्सुकता ही उनके जीवन का अंतिम लक्ष्य बन गयी। ग्रह-नक्षत्रो की ओर गई उनकी उत्सुकता ने उन्हें ज्योतिष शास्त्र के अध्ययन को भी प्ररित किया। गणित विषय की कुशाग्रता और साहित्य पर मजबूत पकड़ के कारण तात्कालीन ज्योतिषीय पति्रकाओं में इनके लेखों ने धूम मचायी। 1975 में उन्हीं लेखों के आधार पर `ज्योतिष मार्तण्ड´ द्वारा अखिल भारतीय ज्योतिष लेख प्रतियोगिता में इन्हें प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। उसके बाद तो `ज्योतिष-वाचस्पति´ , `ज्योतिष-रत्न´ , `ज्योतिष-मनीषी´ जैसी उपाधियों से अलंकृत किए जाने का सिलसिला ही चल पड़ा। 1997 में नाभा में आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के ज्योतिषियों के मध्य इन्हें स्वर्ण-पदक से अलंकृत किया गया।
इनके सभी लेख सर्वथा मौलिक नई दृिष्ट से संयुक्त थे , जिसमें सभी परंपरागत सिद्धांतों का गाणितिक मूल्यांकण होता रहा , इसलिए वे वैज्ञानिक दृिष्टकोण रखनेवालों के लिए प्रेरणास्पद बनें रहें। ज्योतिषीय जवाबदेहियों को निभाते हुए इन्होनें अपने पारिवारिक दायित्वों का भी बखूबी निर्वाह किया। अपने अनुसंधान को आवश्यक आधार देने तथा आवश्यक पारिवारिक जवाबदेहियों को पूरा करने के पश्चात् ये 1999 से नई दिल्ली में स्थायी तौर पर निवास कर रहे हैं। इन्होनें कभी अपनी सटीक हुई भविष्यवाणियों को तमगे की तरह सजाना नहीं जाना , बल्कि भविष्यवाणी को और सटीक बनाने के रिसर्च में ही जुटे रहें।लोगों के दिलोदिमाग से हर प्रकार के अंधविश्वास एवं ज्योतिषीय भ्रांतियों को दूर कर एक प्रगतिशील और वैज्ञानिक समाज की स्थापना करना इनका मुख्य उद्देश्य है।
-
About me
पोस्ट-ग्रेज्युएट डिग्री ली है अर्थशास्त्र में......पर सारा जीवन समर्पित कर दिया ज्योतिष को.....अपने बारे में कुछ खास नहीं बताने को अभी तक .......ज्योतिष का गम्भीर अध्ययन-मनन करके उसमे से वैज्ञानिक तथ्यों को निकलने में सफ़लता पाते रहना......बस सकारात्मक सोंच रखती हूं.... सकारात्मक काम करती हूं....हर जगह सकारात्मक सोंच देखना चाहती हूं .....आकाश को छूने के सपने हैं मेरे ....और उसे हकीकत में बदलने को प्रयासरत हूं.....देखिए,सफलता कब मिलती है ।
पिछले अंकों को देखें यहाँ .
- June 2009 (1)
- August 2008 (3)
- May 2008 (4)
- April 2008 (8)
- March 2008 (2)
- February 2008 (10)
- January 2008 (12)
- December 2007 (15)
- November 2007 (17)
- October 2007 (15)
- September 2007 (21)
Categories
-
अब हमलोगों ने इधर लिखना शुरू किया है
-
इन्हें सबने पसंद किया , आप भी अवश्य पढे .
-
क्या ख़ूब कहा आपने , बहुत बहुत धन्यवाद .
alpesh lgelani on जन्मकुंडली बनाम् कर्मकुंड… pawan sharma on जन्मकुंडली बनाम् कर्मकुंड… ved ratna shukla on तकनीकी जानकार बताएंगे .. मेरे … प्रशान्त कुमार (काव्… on तकनीकी जानकार बताएंगे .. मेरे … -
कितने लोग आए गए .
- 50,374 बार पढ़ा गया
-
धन्यबाद उनका , जिनसे मुझे सहयोग मिला .
-

My blog is worth $6,209.94.
How much is your blog worth?



यहाँ जो भी सीखें सब प्रयोगों से ही सीखें हैं, धीर-धीरे आपको इतना अभ्यास हो जायेगा कि आप दूसरों को भी सीखा सकेंगीं. आप और हम काम से काम यह तो जानते हैं की ब्लोग क्या है पर अभी भी कंप्यूटर पर चिपक कर बैठे कई लोग यह भी नहीं जानते कि ब्लोग क्या है और उसमें हिन्दी में यूनिकोड भी है. हम सब ब्लोगरों को इसके प्रचार का भी जिम्मा उठाना है.
दीपक भारतदीप