क्या आज 1 बजे से 4 बजे तक आप कहीं व्यस्त हैं ?
February 7, 2008 by संगीता पुरी
कई ग्रहों की खास स्थिति के गड़बड़ प्रभाव को देखते हुए गत्यात्मक दृष्टि से आज पूरे दिन का समय अच्छा नहीं माना गया है , इसलिए आज किसी भी शुभ काम को करने में काफी चिड़चिड़ाहट महसूस हो सकती है , जिसके कारण दिनभर का वातावरण पूरे विश्व के लिए काफी सुखद नहीं होगा। चूंकि मेरे 90 प्रतिशत पाठक भारत से ही हैं इसलिए यदि भारत के लिए इस योग को देखा जाए , तो इसका खास प्रभाव आज 1 बजे से 4 बजे तक महसूस किया जा सकता है। इस समय आप किसी भी कार्य को करने का कार्यक्रम न ही बनाए , तो अच्छा है , क्योंकि इस अवधि में कई प्रकार की समस्याएं उपस्थित होकर वातावरण को दुखद बनाएगी , अपने.अपने जन्मकुंडली के हिसाब से हर व्यक्ति इस योग की तीव्रता में भिन्नता महसूस करेंगे , किसी को बड़े , तो किसी को छोटे रूप में संकट का सामना करना पड़ सकता है , पर जनसामान्य के लिए वातावरण में छोटी.मोटी निम्न प्रकार की समस्याएं आएंगी —–.
काम में बेवजह देरी होने से झुंझलाहट।
किसी वाहन का अचानक खराब हो जाना।
किसी वाहन के लिए लम्बा इंतजार करना।
महत्वपूर्ण कार्य के समय बिजली का चले जाना।
बच्चों की छोटी गल्ती का भी बतंगड़ बन जाना।
किसी कार्य में अनिश्चितता की स्थिति बन जाना।
किसी काम के लिए लंबे क्यू में लगने की बाध्यता।
अचानक कार्य की भीड़ से अस्तव्यस्तता महसूस करना।
बाजार या किसी प्रकार का डीलींग करने के बाद पश्चाताप।
सामनेवाले से विचार के तालमेल के अभाव से निष्कर्ष पर न पहुंच पाना।




i m living in tanzania,east africa. wanted to know about my future .how do i contact sangeeta puriji