मंदी की पकड़ से मुक्त होगा शेयर बाजार
February 24, 2008 by संगीता पुरी
पिछले कुछ समय से काफी तेजी में चल रहे शेयर बाजार को अचानक मानो झटका लगा और मात्र एक पखवाड़े में ही वह औंधे मुंह गिर पड़ा। शेयर बाजार की इस अचानक गिरावट का अर्थशास्त्री या बाजार विशेषज्ञ चाहे जो भी कारण बताएं ,पर हम ज्योतिषी हर घटना के पीछे किसी न किसी प्रकार के ज्योतिषीय योग को ही ढूंढ़ा करते हैं। इससे पहले 16 ता के लिखे गए एक पोस्ट में 21.22 जनवरी को शेयर बाजार में बड़ी उठापटक की संभावना व्यक्त की गयी थी। चंद्रमा के बाद पृथ्वी में किसी भी क्षेत्र में सर्वाधिक हलचल पैदा करने वाला ग्रह पृथ्वी से निकटतम स्थित बुध ही होता है। 5 जनवरी को बुध मकर राशि में पहुंचा , लेकिन वह शेयर बाजार को प्रभावित न कर सका, क्योंकि 5 और 6 जनवरी को शनिवार और रविवार होने से बाजार बंद थे। 7 और 8 जनवरी को भी धनु राशि के चंद्रमा ने बाजार को संभाले रखा, किन्तु 9 जनवरी से ही बाजार में लागातार गिरावट आरंभ हो गयी और ज्यों.ज्यों बुध मकर राशि में आगे बढ़ता गया , बाजार में गिरावट बढ़ती चली गयी। जब से बुध मकर राशि की अंतिम डिग्रियों पर है ,यानि 26 जनवरी के बाद से ही कभी बाजार में अनायास तेजी दिखाई पड़ती है , तो कभी पुनः मंदी की पकड़। ऐसी स्थिति में निवेशकों के मध्य अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। 10 मार्च तक बुध मकर राशि में स्थित होगा , इसलिए इस समय तक बाजार अनिश्चतता के दौर से ही गुजरेगा, परंतु उसके बाद बुध ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही बाजार में बढ़त का दौर आएगा और सेंसेक्स कम से कम विकास दर के अनुरूप अवश्य ही चलना आरंभ करेगा ,और अधिक तेजी की उम्मीद भी की जा सकती है। इसलिए निवेशकों को हौसला बनाए रखने की जरूरत है।




[...] उठापटक की चर्चा मैने 11 जनवरी को लिखे पोस्ट में ही कर दी थी। वह अक्षरशः सत्य साबित [...]