उत्तर भारत को गर्मी से राहत मिलेगी
May 4, 2008 by संगीता पुरी
मार्च और अप्रैल का महीना तो गर्मियों के सारे रिकार्ड तोड़ चुका ही है। मई के प्रथम सप्ताह में भी तापमान के कमोबेश उसी स्थिति में रहने की ही संभावना है , किन्तु मई के दूसरे सप्ताह में ही वातावरण के ठंडे हो जाने से उत्तर.भारत में रहनेवाले लोग काफी राहत महसूस करेंगे। ऐसा होगा , 10-11 मई 2008 को आकाश में स्थित सारे ग्रहों की एक खास स्थिति के कारण , जो पृथ्वी के धरातल पर कहीं.कहीं निम्न दाब का क्षेत्र बनाएंगे , इससे जगह.जगह पर आंधी.तूफान की संभावना बनेगी, शायद इस बात की जानकारी अभी तक मौसम.वैज्ञानिकों को भी न हो। चूंकि उत्तरी गोलार्द्ध में अभी गर्मी का मौसम चल रहा है , इसलिए यह गोलार्द्ध अधिक प्रभावित होगा। भारतवर्ष में भी तटीय क्षेत्रों में काफी तेज गति की हवाएं चलेंगी। खासकर बंगाल और उड़ीसा के तटीय प्रदेशों से चलनेवाली हवा का प्रभाव उत्तरी.भारत के मैदानी क्षेत्रों पर पड़ेगा। आसमान में भी बादल छाए रहेंगे , यत्र.तत्र तेज गरज के साथ बारिश होती रहेगी , तेज हवाएं चलेंगी। इससे वातावरण में ठंडक का आना स्वाभाविक ही है। कम से कम एक सप्ताह तक इसका असर दिखाई पड़ेगा ,जिससे उत्तर भारत में रहनेवालों को गर्मी से राहत मिलेगी।




ye badi rahat aur pate ki baat kahi aapne,thodi thandi saans to milegi is garmi mein,shukriya
काफी तो आपकी बात पढ़्कर ही राहत हो जायेगी बाकि इस भविष्यवाणी के सत्य होने पर.
संगीता जी
साईड बार में इन्हें भी पढ़ें में समीर लाल वाला लिन्क ठीक कर लें:
http://udantashtari.blogspot.com/
आभार