काफी दिनों बाद फुर्सत मिलते ही एक पोस्ट डालने को कंप्यूटर पर तो आ गयी , पर ब्लागर अकाउंट न खुलने की वजह से उसपर पोस्ट कर पाना संभव नहीं था। दो ब्लाग होने से चिंता की कोई बात नहीं , मैने पोस्ट डालने के लिए वर्डप्रेस अकाउंट खोल लिया । पर इसका ब्लाग स्टेटस देखा तो खुशी की सीमा न रही। इसने तो चुपके चुपके पाठको की आवाजाही का 50,000 का आंकडा पार कर लिया था। दरअसल कुछ पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता की वजह से मैने अपने ब्लोगों को काफी दिनों से खोलकर भी नहीं देखा था । शुरूआत के एक साल पूरे होने से पहले ही इसने 25,000 का आंकडा पार कर लिया था और अभी दूसरे साल पूरे होने ही है कि इसने 50,000 का आंकडा भी पार कर लिया और अभी 50,873 पर पहुंच गया है।
मेरे लिए ताज्जुब की बात तो यह है कि इस ब्लाग पर मै सालभर से कोई पोस्ट भी नहीं डाल रही हूं । पिडले दिनों भी ब्लागस्पाट पर समस्या आने पर मैने इसपर एक ब्लाग पोस्ट किया था। आरंभ से ही हमने देखा है कि ब्लागस्पाट की तुलना में सर्चइंजिन की सहायता से इसपर पाठक अधिक आते हैं । पर इसके बावजूद भी मैने ब्लागस्पाट पर अपना ब्लाग लिखना शुरू किया। यह माना जा सकता है कि ब्लागस्पाट के आलेखों को हमारे ब्लागर मित्र पढते हैं , पर वर्डप्रेस के आलेख उनके लिए पुराने है , इसलिए मेरे ख्याल से इसे हिन्दी पाठक सर्चइंजिनों की सहायता से ढूंढते हुए आते हें। इसलिए यह कहना बिल्कुल गलत है कि इंटरनेट पर हिन्दी के पाठकों की संख्या सीमित है। वास्तव में इंटरनेट पर हिन्दी के पाठक तेजी से बढ रहे हैं। यह हिन्दी भाषा के लिए काफी मायने रखनेवाली बात है।अंत में , उन पाठकों का बहुत बहुत धन्यवाद , जिनकी सहायता से मेरे चिट्ठे को यह उपलब्धि मिली।




संगीता जी
काफी दिनों से आपका आशीर्वाद नहीं मिल रहा था,
ब्लागवाणी आप के आशीर्वाद के बिना खली लग रही थी
रत्नेश त्रिपाठी
यह सब आप के सुंदर लेख का परिणाम है,
बहुत बहुत बधाई आपके इस उपलब्धि के लिए..
बधाई स्वीकार करें!!!
पाठक संख्या पचास हजार पार करने पर बधाई।
दीपक भारतदीप
sangita ji,
meri badhai swikar karen… aaj aapka blog hindi me padh pa raha hun, nahi to hamesha alag se roman mein jaksh padhta tha. vah samsya blogspot par thi, yahan samsya khatm ho chuki hai…
सही कहती हैं आप..हिंदी पढने वालों की संख्या बढ़ रही है.
५०,००० क्लिक पूरे हुए.बधाई ! यह आप की साईट की लोकप्रयता बता रही है.
YEH TO AAPKE JYOTISH KA KAMAL H.
BAS SAPTAH MEIN EK DIN ES DESH KE BARE MEIN JYOTISH FALIT KARTE RAHA KARO SHAYAD MERE DESH SE BHUKH MIT JAYE, BARSISH AA JAYE, BIJLI BAN JAYE, CORRUPTION HAT JAYE, SAB KE SAB BHALA KARE, BHALE SOCHE AUR BHALA HI CHAHE.
RAMESH SACHDEVA
DIRECTOR,
HPS DAY-BOARDING SENIOR SECONDARY SCHOOL,
“A SCHOOL WHERE LEARNING & STUDYING @ SPEED OF THOUGHTS”
SHERGARH (M.DABWALI)-125104
DISTT. SIRSA (HARYANA) – INDIA
HERE DREAMS ARE TAKING SHAPE
+91-1668-230327, 229327
http://www.hpsshergarh.wordpress.com
संगीता जी ये तो आपके प्रिश्रम का फल है आप बहुत आगे तक जायें शुभकामनायें आभार्
बहुत बहुत बधाई !! इस तरह आपकी लोकप्रियता बढ़ती रहे, शुभकामनाऐं.
bdhai.
आपके लिखने का कारवां यूं ही चलता रहे और पाठक संख्या 50 हजार से 50 लाख तक पहुंच जाए, यही कामना करते हैं। बधाई।
संगीता जी, हमें इस बात की खुशी है कि अब आपका ब्लाग दिखने लगा है, पहले आपका ब्लाग पढऩे में नहीं आता था, ऐसे में चाहकर भी टिप्पणी नहीं पाते थे। वैसे भी हमें बिना कुछ पढ़े टिप्पणी करने की आदत नहीं है। पढ़कर, समझकर ही टिप्पणी करनी चाहिए ऐसा हमारा मानना है। चलिए अब आपका ब्लाग पढऩे का सौभाग्य प्राप्त होता रहेगा।
thik hai.
बधाई. वर्डप्रेस वाकई बेहतर है.
मैंने अपना ब्लौग http://hindizen.com 01 मई 2009 को शुरू किया था और आज तक उसपर भी लगभग 19,000 विज़िट आ चुकी हैं. अंकों की बढ़त बताती है की लोग इसे पसंद करते हैं और इसपर बार-बार आते हैं.
संगीता जी
आपको बधाई। ज्योतिष एक विज्ञान है और इस विज्ञान में लोग बहुत रुचि रखते हैं अत: आपकी मेहनत सफल तो होगी ही।
बधाई हो ,संगीता जी, भाई इस पचास हजार की फौज के एक सिपाही हम भी तो हैं…मुबारक हो जी…
बधाई।
बहुत बहुत बधाई…
bahut badhai
i love naina