भविष्यवाणियों में विविधता होती है न कि समरुपता ?

प्रश्न — कोलकाता से श्री मनीष कुमार पूछते हैं कि यदि ज्योतिष विज्ञान है तो सभी ज्योतिषियों की भविष्यवाणियों में विविधता क्यों होती है ?

 

उत्तर — हम सभी जानते हैं कि कोई भी शास्त्र या विज्ञान क्यों न हो , कार्य और कारण में सही संबंध स्थापित किया गया हो तो  निष्कर्ष निकालने में कोई गल्ती नहीं होती। इसके विपरित यदि कार्य और कारण में संबंध भ्रामक हो तो निष्कर्ष भी भ्रमित करनेवाले होंगे। ज्योतिष विज्ञान का विकास बहुत ही प्राचीन काल में हुआ। उस काल में कोई भी शास्त्र काफी विकसित अवस्था में नहीं था। सभी शास्त्रों और विज्ञानों में नए-नए प्रयोग कर युग के साथ साथ उनका विकास करने पर बल दिया गया , पर अफसोस  की  बात है कि ज्योतिष विज्ञान अभी भी वहीं है जहां से इसने यात्रा शुरू की थी । महर्षि जैमिनी और पराशर के द्वारा ग्रह शक्ति मापने और दशाकाल निर्धारण के जो सूत्र थे ,उसकी प्रायोगिक जांच कर उन्हें सुधारने की दिशा में कभी कार्य नहीं किया गया। अंधविश्वास समझते हुए ज्योतिष-शास्त्र की गरिमा को जैसे-जैसे धक्का पहुॅचता चला गया, इस विद्या का हर युग में ह्रास होता ही गया। फलस्वरुप यह 21वीं सदी में भी घिसट-घिसटकर ही चल रहा है। ज्योतिषियों की भविष्यवाणियों में अंतर का कारण  कार्य और कारण में पारस्परिक संबंध की कमी होना है। ग्रह-शक्ति निकालने के लिए मानक-सूत्र का अभाव है। ज्योतिष में कुल 10-12 सूत्र हैं ,सभी ज्योतिषी अलग अलग सूत्र को महत्वपूर्ण मानते हैं। दशाकाल निर्धारण का एक प्रामाणिक सूत्र है , पर उसमें एक साथ जातक के चार-चार दशा चलते रहतें हैं-एक महादशा , दूसरी अंतदशा, तीसरी प्रत्यंतर दशा और चैथी सूक्ष्म महादशा  इतने नियमों को यदि कम्प्यूटर में भी डाल दिया जाए , तो वह भी सही परिणाम नहीं दे पाता है , तो पंडितों की भविष्यवाणी में अंतर होना तो स्वाभाविक है। सभी ज्योतिषी अलग अलग दशा को महत्वपूर्ण मान लें तो सबके कथन में अंतर तो आएगा ही ।

 

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 34 other followers