पहली वर्षगांठ के पूर्व ही 25,000 धड़कनें

जी हां, जीवन में धड़कनों का बड़ा महत्व होता है। शरीर के प्रत्येक अंग में रक्त संचार करते हुए किसी की जिंदगी को बनाए रखने में इसकी बड़ी भूमिका होती है। यदि हम प्रश्न करें कि एक ब्लाग को जीवित रखने में किसकी भूमिका सबसे अधिक है , तो शायद सबों का जबाब होगा-. हिट्स। हिट्स के बिना एक ब्लाग के अस्तित्व की कल्पना कर पाना भी नामुमकिन है, यानि हिट्स हैं ब्लाग की धड़कन। यदि ये बातें सही हैं, तो मेरे ब्लाग का दिल अबतक 25,000 बार धड़क चुका है,जिसके कारण मेरे ब्लाग की जीवनी शक्ति बढ़ गयी है। इस धड़कन का ही कमाल है कि गूगल पेज रैंकिंग में भी मेरे ब्लाग को चार अंक मिले हैं। और ये सब तब हुआ है, जब मेरे ब्लाग को वर्षगांठ मनाने में अभी दस दिनों की देर है।   

पिछले वर्ष सितम्बर महीनें में ही मैने ब्लाग लिखना आरंभ किया था। इस एक वर्ष में भी मैं नियमित रूप से लेखन न कर सकी, फिर भी मेरे ब्लाग को इतनी उपलब्धि मिली है, इसका कारण ज्योतिष के प्रति जनसामान्य का रूझान ही है, इसमें कोई शक नहीं , बावजूद इसके कि ज्योतिष को आज भी अंधविश्वास माना जाता है। मैंनें अपने आलेखों में ज्योतिष के वैज्ञानिक स्वरूप को ही उभारने की चेष्टा की है। ज्योतिष एक पूर्ण सांकेतिक विज्ञान है, इसके द्वारा किसी व्यक्ति की परिस्थितियों की पूरी चर्चा की जा सकती है, 40 वर्षों के गहन अध्ययन और मनन के बाद `गत्यात्मक ज्योतिषीय अनुसंधान केन्द्र´ के अपने रिसर्च गत्यात्मक दशा पद्धति´ एवं `गत्यात्मक गोचर प्रणाली´ के विकास के साथ ही ज्योतिष एक वस्तुपरक विज्ञान बन गया है ,जिसके आधार पर सारे प्रश्नों के उत्तर हॉ या नहीं में दिए जा सकते हैं। इस पद्धति की प्रायोगिक जॉच पाठक खुद भी निम्न प्रकार कर सकते हैं। ध्यान दें , क्या आपका या आपके परिवार में किसी व्यक्ति का जन्म निम्न समयांतराल में हुआ है———–

1) वर्ष 1990 में 6 जनवरी से 17 जनवरी, 18 मई से 2 जून और 17 सितम्बर से 1 अक्तूबर के मध्य।

2) वर्ष 1977 के 21 दिसम्बर से 1978 के 25 फरवरी तक।

3) वर्ष 1966 में 14 जनवरी से 11 फरवरी के मध्य।

4) वर्ष 1942 में 5 मार्च से 13 अक्तूबर के मध्य।

5) वर्ष 1930 में 22 मई से 10 अगस्त के मध्य।

                   `

गत्यात्मक ज्योतिषीय अनुसंधान केन्द्र´ का दावा है कि उपरोक्त समयांतराल में जन्म लेनेवाले सभी व्यक्ति पिछले छ: वर्षों से यानि 2002 से बढ़ते क्रम में मनोनुकूल सफलता में कमी प्राप्त कर रहे हैं, किसी न किसी संदर्भ में परेशानी महसूस कर रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास काफी कम हो गया है, किसी प्रकार के निर्णय लेने में वे धबराहट महसूस करने लगे हैं, चाहे उनका स्टेटस कितना भी उंचा क्यो न हो। इस वर्ष उनकी परेशानी बड़े रुप में दिखाई पड़ रही है।

इस ब्लाग में मेरी यह अंतिम पोस्ट है ,क्योंकि मैंने एक नए पते पर ब्लाग लिखना आरंभ कर दिया है। यह पता है–.

www.sangeetapuri.blogspot.com

अब मेरे सारे आलेख इसी पते पर ही मिलेंगे। साथ ही पुराने आलेखों को भी धीरे.धीरे इस नए पते पर ले जाने की कोशिश की जाएगी , ताकि सभी पोस्ट पाठकों को एक जगह मिल सकें। पाठकों से सहयोग की अपेक्षा है , कुछ मेरे लिए भी और कुछ खुद उनके लिए भी , क्योंकि मेरा दावा है कि मेरे लेखों को पढ़ने के बाद उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण में बढ़ोत्तरी होगी। इसके अतिरिक्त ज्योतिष के वैज्ञानिक स्वरूप को जानने के लिए `गत्यात्मक ज्योतिषीय अनुसंधान केन्द्र´ के निदेशक श्री विद्यासागर महथाजी के ब्लाग को भी पढ़ सकते हैं , जिसका पता है—.

www.jyotishsachyajhuth.blogspot.com

 

 

 

कहीं ये हिन्दी चिट्ठाकार भाई.बहनों में सर्वाधिक उम्र के तो नहीं ?

तीन.चार दिनों पहले श्री विद्यासागर महथा नाम के एक 69 वर्षीय सज्जन ने चिट्ठा लिखना आरंभ किया है। उनके चिटठे का नाम है-.फलित ज्योतिष : सच या झूठ । इन्होने अपना सारा जीवन ज्योतिष के विकास में समर्पित कर दिया , पर अपने रिसर्च को पहचान दिला पाने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। उनका लक्ष्य इस चिट्ठे के द्वारा समाज में ज्योतिष और धर्म के नाम पर प्रचलित भ्रांतियों को दूर कर ज्योतिष को एक विज्ञान का दर्जा दिलाना है। इसमें ये कहां तक सफलता प्राप्त कर सकेंगे , यह तो समय के साथ ही मालूम हो सकेगा ,पर अभी शायद ये हिन्दी चिट्ठाकार भाई.बहनों में सर्वाधिक उम्र के या उनमें से एक माने जा सकते हैं। इनके अंदर के दर्द को इनके चिटठे में लिखे परिचय से महसूस किया जा सकता है—.

आज से पांच दशक पूर्व विज्ञान में स्नातक और हिन्दी साहित्य में स्नातकोत्तर डिग्री लेने के बाद युवावस्था में नौकरी में हर जगह विपरीत परिस्थितियों को देखकर प्रारब्ध पर विश्वास हुआ। ज्योतिष का अधययन किया ,इसके गणित क्षेत्र से खासा प्रभावित हुआ,पर फलित पक्ष में निराशा ही हाथ लगी। इसी कारण आलोचनात्मक ढंग से ज्योतिष की पत्र.पत्रिकाओं में मेरा प्रवेश हुआ, पर निरंतर अध्ययन से धीरे.धीरे इसमें वैज्ञानिक तथ्य भी दिखाई पड़ते गए। ज्योतिष की कमजोरियों को दूर करने और इसे विज्ञान का दर्जा देने में 40 वर्षों तक अपनी जिंदगी भी ढंग से नहीं जी पाया,ज्योतिष की कमियों का विश्लेषण करने के कारण ज्योतिष प्रेमियों से सहयोग की अपेक्षा नहीं की जा सकती थी , कार्यक्षेत्र ज्योतिष होने के कारण वैज्ञानिक वर्ग का भी सहयोग नहीं मिल पा रहा है। मेरे द्वारा ज्योतिष में जो रिसर्च किया गया,उसके आधार पर आप किसी के जन्मतिथि,जन्मसमय और जन्मस्थान के आधार पर उसके पूरे जीवन के उतार.चढ़ाव और सुख.दुख का के लेखाचित्र के साथ.साथ अन्य कई प्रकार के लेखाचित्र प्राप्त कर सकते हैं। मुझे आंतरिक सुख देने के लिए इतनी सफलता काफी है,पर सांसारिक दृष्टि से देखा जाए,मुझे इस बात का अफसोस ही रहेगा कि आखिर मैने अपने मस्तिष्क का उपयोग फलित ज्योतिष के ही क्षेत्र में क्यों किया,अन्यत्र क्यों नहीं ?

अंत में मै बतला दूं कि श्री विद्यासागर महथाजी मेरे पिताजी हैं ,जिन्होने अपनी हालत को देखते हुए कभी नहीं चाहा था कि मैं भी इस क्षेत्र में आऊं। पर इसके प्रति मेरी रूचि ने मुझे इस क्षेत्र में  खींच ही लिया। मैने पिछले वर्ष ही चिटठा लिखना आरंभ किया है। इस मध्य एक सवा महीने उनके पास रहने का मौका मिला, मैने तो उनसे बहुत कुछ सीखा ही बदले में उन्हें भी चिटठा लिखने को प्रेरित किया। इस क्षेत्र में उन्हें लाकर मैं काफी खुश हूं ,क्योंकि मैं जानती हूं कि वह दिन कभी न कभी तो आएगा ,जब हमें अपना लक्ष्य प्राप्त हो सकेगा।

 

 

जनसामान्य को राहत मिलने के आसार

हिन्दी में ब्लागिंग करनेवाले सभी भाई.बहनों को मेरा नमस्कार। पारिवारिक और अन्य जिम्मेदारियों के कारण मुझे ब्लागिंग की दुनिया से दूर हुए दो.चार महीनें ही हुए हैं, पर ऐसा लग रहा है, मानो अर्सा हो गया विचारों के आदान प्रदान का रसास्वादन किए। पिछले वर्ष सितम्बर माह में ही मैनें इस मनोरंजक , ज्ञानवर्द्धक और हिन्दी.प्रेमियों की इस दुनिया में प्रवेश किया था , पर इस वर्ष फरवरी के बाद से ही किसी न किसी प्रकार की बाधा के उपस्थित हो जाने से निरंतरता में रूकावट आती रही। दस दिन पहले ही दिल्ली से वापस लौटना हुआ , इस बीच कई बार देर रात तक आलेखों को पढ्ती रही , कुछ टिप्पणिया भी कर डाली , पर नयी पोस्ट कर पाने के लिए निश्चंति नहीं हो पायी।

पिछले दो.तीन महीनों में मेरे समक्ष कई प्रकार की मुसीबतें आयीं ,परिवार के एक.एक सदस्यों को सब कामकाज छोड़कर छुट्टी लेनी पड़ी। । मेरे अपने जीवन के हिसाब से ये मुसीबतें बड़ी ही थी , क्योंकि ईश्वर की दया से मैने मुसीबतें देखी ही नहीं है और इस बार आयी तो अचानक से डबल.ट्रिपल होकर। आज भी ईश्वर का शुक्र है, सब कुछ सामान्य हो गया, समय और पैसों के अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ। समय महत्वपूर्ण तो होता है,पर यदि सही उपयोग किया जाए, तो दो.चार महीनें या वर्षभर की कमी इतने लम्बे जीवन में कोई मायनें नहीं रखती। पैसा भी तो आने.जाने वाली वस्तु है , किसी के पास ठहरनेवाली नहीं , इसलिए उसका नुकसान भी मायने नहीं रखता है। यही सब सोंच संतोष देने के लिए काफी है। मै ग्रहों के जड़.चेतन पर पड़नेवाले प्रभाव से संबंधित विषय यानि ज्योतिष की विशेषज्ञा हूं। इस क्षेत्र में 20 वर्षों से अध्ययनरत हूं , मानती थी कि ग्रहों का प्रभाव मनुष्य पर पड़ता है, पर इतना अधिक , इतनी तीव्रता से , इस हद तक ,इसका अंदाजा भी न था।

पिछले दो महीनें से मंगल शनि के साथ सिंह राशि में युति करते हुए भारी तबाही मचा रहा था। कहीa आग लग रही थी , कहीं आकस्मिक दुर्घटना , तो कहीं बम ही फट रहे थे। लोगोa के क्रोध को भड़काने में भी मंगल.शनि की बड़ी भूमिका होती है , जिसके कारण भी कहीं मार.काट , कहीं उपद्रव , तो कहीं घरेलू मामलों में भी अशांति मची थी। हालांकि 23 अगस्त तक बुध और 25 अगस्त तक शुक्र के सिंह राशि में बनें रहने से समस्याओं कs पूर्ण तौर पर सुधरने की बहुत कम संभावनाएं हैं , पर आज से ही काफी राहत की बात इसलिए हो जाएगी , क्योंकि आज ही मंगल शनि का साथ छोड़कर कन्या राशि में जा रहा है। कम से कम उनलोगों को तो अवश्य , जो पिछले दो महीने से किसी न किसी समस्या से जूझ रहे हैं , जबकि जन्मकुंडली के हिसाब से कोई स्थायी परेशानी नहीं होनी चाहिए।

 

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.

Join 34 other followers